50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल
साहिल अंसारी जमीन के दाखिल-खारिज और दूसरे व्यक्ति का हिस्सा बताकर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप, पहली किश्त लेते ही दबोचा , हापुड़। धौलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो की पहचान बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन संबंधी मामले में कार्रवाई के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम शौलाना निवासी डॉ. केपी सिंह का जमीन संबंधी मामला कानूनगो बिजेंद्र सिंह के पास था। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन की वैध रजिस्ट्री, अद्यतन फर्द, दाखिल-खारिज और मौके पर कब्जा होने के बावजूद कानूनगो जमीन में दूसरे व्यक्ति का हिस्सा बताकर दबाव बना रहा था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कई बार मूल दस्तावेज दिखाने का प्रयास किया, लेकिन कानूनगो ने कागजात देखने से इनकार कर दिया। डेढ़ लाख रुपये की मांगी रिश्वत आरोप है कि कानूनगो ने जमीन संबं...
Comments
Post a Comment