बालिकाओं को महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी, निश्शुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए किया प्रेरित

साहिल अंसारी

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं को बताया हेल्पलाइन नंबरों का महत्व

 , हापुड़। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को महिला कल्याण विभाग की हब फॉर वूमेन इंपावरमेंट यूनिट की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अभिषेक मिश्रा ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को निश्शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, टेलरिंग, सैंपलिंग, फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटीशियन के तीन माह के निश्शुल्क पाठ्यक्रमों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाएं अपने भविष्य के लिए उपयोगी दक्षताएं विकसित कर सकती हैं।

डीएमसी नेहा त्यागी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बाल सेवा योजना (सामान्य) समेत महिला एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, हब यूनिट के जेंडर स्पेशलिस्ट मुस्तकीम अहमद ने बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। उन्होंने किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रभारी रीता जायसवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल