लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने वाला दबोचा, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रॉड भी की बरामद

साहिल अंसारी

 गढ़मुक्तेश्वर। नानपुर निवासी ऋतिक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नामजद वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 471/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हिरणपुरा चौराहे के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपित भार्गव उर्फ कर्नल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद हुई है। बरामदगी को मुकदमे की विवेचना में शामिल कर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को यह सफलता मिली।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक युवराज सिंह, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी मनीष कुमार और रिजर्व आरक्षी हरिकिशन शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल