पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपित गिरफ्तार

साहिल अंसारी

 हापुड़। हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत और दुष्कर्म के आरोप में वांछित नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को रामपुर रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी सुरेश पुत्र गंगू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 531/2026 में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशांक सिंह और हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपितों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल