बाबूगढ़ में लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने का मामला, नामजद आरोपित गिरफ्तार
साहिल अंसारी
बाबूगढ़ थाना पुलिस ने लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के मामले में वांछित नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को ग्राम कोटा हरनाथपुर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 में नामजद आरोपित गोलू उर्फ रितिक पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 262, 263, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक आरोपित पर लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम कोटा हरनाथपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार और आरक्षी फरोज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment