केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर हंगामा, सफाईकर्मी से प्रसव कराने का आरोप

साहिल अंसारी
 डिलीवरी के दौरान नवजात के सिर और हाथ में लगी चोटें दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रसव के दौरान सफाईकर्मी से डिलीवरी कराई गई। आरोप है कि प्रसव के दौरान नवजात के सिर और हाथ में चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने नवजात को दूसरे अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति  संभाली।   


 परिजनों के अनुसार, नवजात की हालत बिगड़ने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत होने पर परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने केयर हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। परिवार की मांग पर नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों और प्रसव के दौरान लगी चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

घटना के बाद अस्पताल में पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का पक्ष और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही नवजात की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल