गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
हापुड़। गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर होने वाले गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करें। यातायात को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जाएं, जिससे विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
Comments
Post a Comment