एएसपी विनीत भटनागर का वाराणसी स्थानांतरण, हापुड़ पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
सोनू मसूदी
हापुड़। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कमिश्नरेट वाराणसी स्थानांतरण होने पर गुरुवार को हापुड़ पुलिस की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। पुलिस अधीक्षक ने उनके आगामी कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में अधिकारियों ने आपसी समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा और विभागीय दायित्वों के निर्वहन को लेकर शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरण के बाद विनीत भटनागर अब कमिश्नरेट वाराणसी में अपनी सेवाएं देंगे।
Comments
Post a Comment