मामूली कहासुनी ने पकड़ा तूल, सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर चले डंडे

साहिल अंसारी

 हापुड़।



 हापुड़

धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। अचानक हुए विवाद से मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। शुरुआत में मामला सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती रही। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के कई लोग आपस में उलझते नजर आ रहे हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी नजर बनाए हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल