बाबूगढ़ पुलिस ने बलकटी से हमला करने वाले वांछित को दबोचा, कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

साहिल अंसारी

, हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी कनिया रोड स्थित गौशाला के गेट के सामने से की गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित कनिया रोड पर गौशाला के गेट के सामने मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 285/26 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 109(1), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बलकटी बरामद हुई। बरामद हथियार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल