हापुड़ में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर-कैंटर भिड़े
साहिल अंसारी
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोना पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह हाईवे पर ट्रेलर और कैंटर की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वाहनों को हटाने के लिए निजी क्रेन मौके पर बुला ली गई। कैंटर चालक को भी फोन कर मौके पर बुलाया गया, हालांकि उसके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment