सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर अमर्यादित वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार

साहिल अंसारी
हापुड़। सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने के मामले में हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने के मामले में ग्राम सरावा निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो में प्रदर्शित मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करते हुए ग्राम सरावा निवासी पंकज शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक सामग्री वायरल किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में प्रदर्शित मुख्य आरोपित अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपित को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल