नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपित दबोचा

साहिल अंसारी

पुराने हाईवे अंडरपास के पास से सिंभावली पुलिस ने की गिरफ्तारी, पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

जागरण संवाददाता, हापुड़। नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को सिंभावली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को ग्राम सिखेड़ा स्थित पुराने हाईवे अंडरपास के पास से पकड़ा। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिंभावली में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 351(2), 351(3) तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 7/8 लगाई गई थीं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस नामजद आरोपित की तलाश में जुटी थी।

रविवार को सिंभावली पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित सिखेड़ा पुराने हाईवे अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र जाहिद निवासी ग्राम रौड़ा, थाना सिंभावली के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिंभावली पुलिस को यह सफलता मिली है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार और उपनिरीक्षक मनोहर लाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल