हाईवे पर रोडवेज बस ने दो कारों को मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त हुए वाहन; तीन घायल

साहिल अंसारी

 हापुड़। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को रोडवेज बस ने आगे चल रही दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कारों में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची थाना हापुड़ देहात पुलिस ने घायलों को उपचार दिलाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बस ने आगे चल रही किया कार और स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों कारों का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के मुताबिक किया कार को मेरठ के किठौर क्षेत्र निवासी अफजल और स्कॉर्पियो को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी रविंद्र कुमार चला रहे थे। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार दिलाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। कुछ देर बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल