सोशल मीडिया पर समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
साहिल अंसारी
हापुड़। सोशल मीडिया पर अपने ही समाज के लोगों के खिलाफ विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक अपने समाज के लोगों के संबंध में विवादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान जीशान पुत्र ईस्तकार निवासी ग्राम शेरपुर के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम शेखपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, विवादित अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या पोस्ट को साझा न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।
Comments
Post a Comment