सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप, युवक गिरफ्तार

सोनू  मसूदी

 हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम और आपत्तिजनक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने की जानकारी मिली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुर कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम चांदनेर, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी अथवा सामग्री प्रसारित करने से बचें।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शीशपाल भारद्वाज, उपनिरीक्षक अनुरोध कुमार और कांस्टेबल प्रिंस शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल