आवारा कुत्तों का आतंक: जैन लोक में कुत्तों की दहशत, राहगीरों पर हमले का खतरा, स्कूटी की सीट तक फाड़ी

साहिल अंसारी

हापुड़। कोठी गेट स्थित जैन लोक कालोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कालोनी में करीब 20 से 25 आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। आरोप है कि ये कुत्ते आए दिन राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है।

जैन लोक निवासी आंसू ने बताया कि कालोनी में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। कुत्ते आए दिन लोगों को परेशान करने के साथ ही सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को आवारा कुत्तों ने उनकी स्कूटी की सीट तक फाड़ दी। उन्होंने बताया कि कालोनी के लोगों की ओर से कई बार नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जैन लोक कालोनी कोठी गेट और बुलंदशहर रोड को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है। इस कारण यहां से दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। कालोनी में झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्तों के कारण राहगीरों में भय बना रहता है। कुत्तों के अचानक वाहनों के पीछे दौड़ने से वाहन चालकों के साथ हादसा होने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाने और कालोनीवासियों को राहत दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल