बाबूगढ़ में शराबियों पर पुलिस का शिकंजा, नौ के खिलाफ कार्रवाई

साहिल अंसारी

, हापुड़। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ हापुड़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते नौ लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए नौ लोग मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से आम लोगों को परेशानी होती है और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल