हरियाणा से बिहार तक शराब तस्करी का खेल, 3.75 लाख की 44 पेटी अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

साहिल अंसारी
, हापुड़। हरियाणा से शराब लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने वाले अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का हापुड़ देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हरियाणा मार्का की 44 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 3.75 लाख रुपये बताई गई है। शराब तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लोवा कलां निवासी परवीन कुमार पुत्र बलराज के रूप में हुई है। आरोपित हरियाणा से अवैध शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था। बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के कारण अधिक कीमत पर शराब बेचकर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास किया जाता था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की हरियाणा मार्का शराब बरामद की। इसमें वन रम, 111 एसीई, 999 पावर स्टार ग्रीन और वन व्हिस्की ग्रीन शामिल हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

हापुड़ देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और शराब की सप्लाई के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पारस मलिक, उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह, उपनिरीक्षक आशू भारद्वाज, मुख्य आरक्षी सुबरन सिंह, आरक्षी जोरावर सिंह, अरविंद कुमार, रामबहादुर, मोहम्मद आरिफ और पवन कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल