चेकिंग में पकड़ा गया 18 मुकदमों वाला शातिर, गढ़-सियाना रोड पर पुलिस ने दबोचा; कब्जे से अवैध चाकू बरामद

साहिल अंसारी

, हापुड़। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गढ़-सियाना मेन रोड से पकड़े गए आरोपित के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपदों के अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस गढ़-सियाना मेन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान इस्लामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ, हाल निवासी आदर्शनगर कालोनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपित का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वर्ष 2016 से उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। किठौर थाने में गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं लालकुर्ती थाने में चोरी, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

इसके अलावा जानसठ और खतौली में भी गोवध अधिनियम, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले आरोपित के खिलाफ दर्ज हैं। मीरापुर थाने में हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गढ़मुक्तेश्वर थाने में भी वर्ष 2025 में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे आरोपित के खिलाफ दर्ज हुए थे। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवांग शेखर, हेड कांस्टेबल कंचन कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल संजयपुरी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल