हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बन रहे युवा, 100 से अधिक को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

साहिल अंसारी

 हापुड़।
मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर युवाओं के लिए रोजगार की नई राह खोल रहा है। नौकरी की तलाश के बजाय युवा तकनीकी कौशल हासिल कर अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सोनू ऑल मोबाइल किंग ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए। डिप्लोमा मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे।

संस्थान के संचालक ने बताया कि युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। संस्थान की ओर से अब तक 100 से अधिक युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई युवा अपना कारोबार शुरू कर चुके हैं, जबकि कई प्रतिष्ठित दुकानों और संस्थानों में रोजगार हासिल कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल रिपेयरिंग की बारीकियों के साथ ही विभिन्न तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है। इससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को काम शुरू करने में आसानी होती है। समारोह में विद्यार्थियों को डिप्लोमा देकर उनके हुनर को पहचान और प्रोत्साहन दिया गया।

डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें तकनीकी कार्यों को करीब से समझने और प्रायोगिक तौर पर सीखने का अवसर मिला। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भर बनने का विश्वास मजबूत हुआ है।

संस्थान के संचालक ने कहा कि हुनर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम है। तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल