कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम


सोनू मसूदी

हापुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी कविता मीना ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कार और मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में समाजसेवियों और अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। जिलाधिकारी कविता मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सदैव याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट प्रभारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, अधिकारी-कर्मचारी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत