ट्रेन की छत पर चढ़ते ही मौत ने दबोचा, बिजली के तार से युवक की दर्दनाक मौत


सोनू मसूदी

सिंभावली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर पहुंचते ही हुआ तेज धमाका, देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं

हापुड़। सिंभावली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन की छत पर पहुंचते ही वह ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ हुए हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक किसी तरह ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। उसके ऊपर पहुंचते ही विद्युत तार की चपेट में आने से तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर कर स्थिति संभाली।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत विद्युत तार की चपेट में आने से हुई है। युवक ट्रेन की छत पर क्यों और किस परिस्थिति में चढ़ा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के जिलों से भी संपर्क कर मृतक की पहचान कराने में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत