नीम के पेड़ के नीचे खड़े युवक पर गिरी बिजली, उपचार के दौरान मौत


साहिल अंसारी

, हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर बहलोलपुर गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे तत्काल हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार रसूलपुर बहलोलपुर निवासी 18 वर्षीय आर्यन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्वजन में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में आर्यन को उपचार के लिए हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान आर्यन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस के मुताबिक स्वजन अस्पताल में मौजूद हैं। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत