जर्जर लिंटर का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिरा, सो रहे नंदकिशोर मलबे में दबे; टांग में हुआ फ्रैक्चर

साहिल अंसारी
, हापुड़। नगर क्षेत्र के संभुपुरा में जर्जर लिंटर का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय मकान में सो रहे नंदकिशोर के ऊपर लिंटर का भारी मलबा आ गिरा। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मकान में चीख-पुकार मच गई और परिजनों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

बताया गया कि संभुपुरा निवासी नंदकिशोर घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक जर्जर लिंटर का प्लास्टर तेज आवाज के साथ भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। देखते ही देखते वह मलबे में दब गए। हादसे की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर नंदकिशोर को बाहर निकाला।

हादसे में नंदकिशोर के पैर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। जांच के बाद उनकी टांग में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

अचानक हुए हादसे से मकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लिंटर काफी समय से जर्जर हालत में था। गनीमत रही कि हादसे के समय मलबे की चपेट में केवल नंदकिशोर आए। स्थानीय लोगों ने जर्जर मकानों और लिंटरों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत