गांव में रहने को लेकर विवाहिता और पति से मारपीट, धमकी का आरोप



सोनू मसूदी

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा गांव निवासी विवाहिता ने अपने परिजनों और गांव के कुछ लोगों पर पति के साथ गांव में आने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता सपना पुत्री विजेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने गांव के ही सुमित से शादी की है। उसके अनुसार वह बालिग है और अपने फैसले लेने में सक्षम है। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसकी मां की ओर से पूर्व में बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में अंतिम रिपोर्ट लगने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है।

आरोप है कि इसके बावजूद परिवार के कुछ लोग और गांव के अन्य व्यक्ति उसे और उसके पति सुमित को गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि जब भी वह पति के साथ गांव आती है तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं। साथ ही दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इससे विवाहिता और उसके पति में भय का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से स्वयं और पति की सुरक्षा कराने तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह को जांच कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत