कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, शिवालयों में जलाभिषेक कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश


साहिल अंसारी
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों और कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

हापुड़। सावन माह के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद के प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। इसके साथ ही कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सावन माह में कांवड़ियों और शिवभक्तों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीएम ने कहा कि कांवड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए उनके आवागमन और जलाभिषेक के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिवालयों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई लगातार कराई जाए। साथ ही पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्गों और शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।




Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत