तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला की मौत; पति गंभीर घायल, कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाददाता 

साहिल अंसारी

, बाबूगढ़। कुचेसर क्षेत्र में बिस्मिल्लाह होटल के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव छोया निवासी अनुज सैनी ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके साले राजकुमार निवासी मोहल्ला सुल्ताननगर, गजरौला 31 जुलाई को अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से हापुड़ से गजरौला लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:20 बजे वे कुचेसर स्थित बिस्मिल्लाह होटल के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही टियागो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में राजकुमार और उनकी पत्नी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार का उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

तहरीर में कार चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और आरोपी कार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल