ऑपरेशन तलाश में वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा*


सोनू मसूदी

गढ़मुक्तेश्वर। अपराध की रोकथाम और वारंटी-वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हापुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को उसके गांव स्थित मकान से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी गंगासहाय पुत्र दलपत प्रजापति निवासी ग्राम मानक चौक, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ है। उसके खिलाफ वाद संख्या 743/24 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वांछित और वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवांग शेखर और आरक्षी 611 संजय पुरी शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल