नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
सोनू मसूदी
हापुड़। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली रोड से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 450/2026 में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1), 351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(Va) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेत्रपाल पुत्र निवासी ग्राम दादरी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपित की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम यादव, हेड कांस्टेबल रविश कुमार और कांस्टेबल शेखर सरोहा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Comments
Post a Comment