बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

साहिल अंसारी
हापुड़। अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को जनपद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की।

पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए। पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त की जा रही है। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे हैं। इस दौरान संवेदनशील स्थानों के साथ ही बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिए कि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय कायम करना है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है।

add

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत