पिलखुवा में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, छह आरोपित घरों से गिरफ्तार

सोनू मसूदी
हापुड़। अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पिलखुवा थाना पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को उनके घरों से दबोचा। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मोहल्ला डबरिया निवासी निरंजन पुत्र रेवती शामिल है। उसके खिलाफ वाद संख्या 635/22 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है। ग्राम खैरपुर खैराबाद निवासी चेतन चौधरी पुत्र पहलवान उर्फ वेदपाल को वाद संख्या 415/25 में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ग्राम अचपलगढ़ी निवासी मीतु पुत्र करन को वाद संख्या 15821/24 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी गांव के रवि पुत्र करन को वाद संख्या 10593/25 में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत दर्ज मामले में पकड़ा गया।

इसके अलावा ग्राम गालंद निवासी सैठी उर्फ सुंदर पुत्र झींगे को वाद संख्या 2086/18 में भादवि की धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। ग्राम बझेड़ा खुर्द निवासी महेश उर्फ डीसी पुत्र सतपाल को वाद संख्या 15960/25 में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में तेजी आने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत