जानलेवा हमले में वांछित आरोपित गिरफ्तार, भोजपुर से दबोचा

साहिल अंसारी
हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम असौड़ा निवासी नौशाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तोड़ी से पकड़ा। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ देहात पुलिस को नौशाद पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपित जफरयाब के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान जफरयाब पुत्र रियाजुल निवासी अमन कालोनी, ग्राम असौड़ा, थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 228/26 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(2), 333 और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध करने वाले और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आरोपित की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशू भारद्वाज, उपनिरीक्षक मोनू पाठक, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत