दहपा शिव मंदिर पर ड्रोन से कांवड़ियों की सुरक्षा पर नजरकांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ पुलिस सतर्क, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी

संवाददाता

सोनू मसूदी
, हापुड़। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने और शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर हापुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव दहपा स्थित शिव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ड्रोन कैमरे के माध्यम से मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। ड्रोन से निगरानी के जरिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख धार्मिक स्थलों और कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हापुड़ पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा प्राथमिकता है। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल