आर्य कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस


साहिल अंसारी

हापुड़। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान और तिरंगा गीत गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया। भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के वीरों को नमन किया गया।

संगीत विभाग की छात्राओं ने डॉ. उपासना शर्मा के नेतृत्व में वंदे मातरम् प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्यों को तिरंगा अंगवस्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम की संचालिका प्रो. मनीला रोहतगी ने प्राचार्या को उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश वाचन करने के लिए आमंत्रित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत विभाग की छात्रा भूमिका ने एकल गायन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा अनामिका मुद्गल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक कर दिया। छात्राओं ने तिरंगा नृत्य, समूह गायन और भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव रविंद्र अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी पीयूष बंसल, शिक्षा प्रसार समिति के महासचिव आनंद आर्य सहित समिति के सदस्य, प्राध्यापिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में प्राचार्या प्रो. साधना तोमर ने सभी का आभार जताया और मिष्ठान वितरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत