ऑपरेशन तलाश में तीन वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने घरों से दबोचा
सोनू मसूदी
हापुड़। अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए हापुड़ पुलिस का ऑपरेशन तलाश अभियान जारी है। अभियान के तहत सिम्भावली और बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सिम्भावली थाना पुलिस ने फतेहपुर कुचेसर चौपला निवासी दीपचन्द पुत्र नरोत्तमदास को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 962/2024 में बीएनएस की धारा 352, 351(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे उसके ठिकाने से पकड़ा।
वहीं, बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने गांव सेहल निवासी डेविड पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 274/2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंट की तामील करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव लहडरा निवासी विनोद पुत्र करन सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 1115/2025 में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि तीनों वारंटियों को उनके मस्कन से गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment