भाकियू भानु ने शादाब राजपूत का किया सम्मान, पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसान-मजदूर हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का किया आह्वान
साहिल अंसारी
शादाब राजपूत के सम्मान में जुटे पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन भानु की ओर से जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा शादाब राजपूत का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शादाब राजपूत का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह के प्रतिनिधि युसूफ चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष छात्र संघ रोहिल राजपूत, मुस्तफा चौधरी, किसान क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष फराहीम, महबूब समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शादाब राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसान-मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
Comments
Post a Comment