जाति विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

साहिल अंसारी

हापुड़। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जाति विशेष को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल होने के मामले में हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों में खलबली मच गई।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक द्वारा जाति विशेष को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान विक्रान्त त्यागी पुत्र सतेंद्र त्यागी निवासी ग्राम सबली, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा किसी जाति विशेष के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने वाली सामग्री पर भी नजर रख रही है, जिससे किसी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो के कारण सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री को बिना सत्यापन के साझा न करें। ऐसी सामग्री सामने आने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत