स्वतंत्रता दिवस से पहले हापुड़ में पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, सड़कों पर उतरे अधिकारी; बाजारों से प्रमुख मार्गों तक संदिग्धों की सघन चेकिंग


साहिल अंसारी

, हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजारों, प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस की सक्रियता दिखाई दी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। रास्ते में संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों से पूछताछ की गई, जबकि वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों और सार्वजनिक स्थलों पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस की पैदल गश्त से बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी मिला। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल