ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, रेलवे फाटक पर मची अफरा-तफरी


सोनू मसूदी
हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और हापुड़ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से युवक की स्कूटी भी बरामद की है।

मोहल्ला सादकपुरा, मीनाक्षी रोड निवासी अजय कुमार उर्फ बिट्टू किसी बात के बाद घर से स्कूटी लेकर निकला था। वह रेलवे लाइन के किलोमीटर संख्या 105/16 स्थित फाटक पर पहुंचा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के एसआई प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह और हापुड़ नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

मौके से स्कूटी बरामद

हादसे के बाद रेलवे फाटक के आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और आरपीएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति संभाली। टीम ने मौके से युवक की स्कूटी भी बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक के घर से निकलकर रेलवे फाटक तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल