मां-पिता के साथ दो साल के नन्हे शिवभक्त ने पैदल बृजघाट से लाया गंगाजल, सबली महादेव पर किया जलाभिषेक

साहिल अंसारी
, हापुड़। सावन के पावन महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति की अनोखी तस्वीर सामने आई है। हापुड़ के चंडी रोड स्थित नवी करीम निवासी बेदाश भोला अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर बृजघाट पहुंचे। यहां से गंगाजल लेकर नन्हे शिवभक्त ने अपने माता-पिता के साथ पैदल यात्रा की और हापुड़ पहुंचकर सबली महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

महज दो साल की उम्र में नन्हे बच्चे के कांवड़ यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। नन्हे कांवरिया को देखकर लोग उसे प्यार से ‘छोटा भोला’ कह रहे हैं। परिवार के अनुसार, बच्चे ने अपने माता-पिता के साथ बृजघाट से गंगाजल लिया और पैदल यात्रा कर सबली महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया।

सावन में हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, बृजघाट समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इसी कड़ी में दो वर्षीय नन्हे शिवभक्त की यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर लोग बच्चे और उसके परिवार की आस्था की सराहना कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत