बाबूगढ़ में कार के अंदर मिला शकरपुर निवासी अरुण का शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान


साहिल अंसारी


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर फ्लाईओवर के पास शनिवार को खड़ी स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान शकरपुर गांव निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान ने बताया कि कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने शव की पहचान अरुण के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों के अनुसार अरुण अत्यधिक शराब का सेवन करता था और शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि अरुण एक दिन पहले अपनी बहन के यहां नोएडा के सिंधारा गया था। इसके बाद वह वापस आया था। शनिवार को कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़ी कार में उसका शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई।

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की जाहिरा चोट नहीं मिलने की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों की ओर से भी किसी तरह की साजिश या अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अरुण की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत