एसएसवी इंटर कॉलेज में गूंजा टीबी मुक्त और नशामुक्त भारत का संदेश, एनसीसी कैडेटों ने ली जागरूकता फैलाने की शपथ


साहिल अंसारी

हापुड़। टीबी मुक्त भारत और नशामुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को 38 यूपी बटालियन एनसीसी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसएसवी इंटर कॉलेज के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेटों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार के साथ नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टीबी संक्रामक बीमारी है, लेकिन इसका पूरी तरह उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार, रात में पसीना आना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण हों तो तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और उपचार की सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध हैं।

जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने कैडेटों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच, उपचार, पोषण और मरीजों के प्रति सामाजिक सहयोग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासित और जागरूक युवा हैं। वे अपने परिवार, विद्यालय और आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक कर टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले नुकसान और इससे बचाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर 38 यूपी बटालियन एनसीसी हापुड़ के बटालियन कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विजयंत शारदा, रिसालदार मेजर संजय कुमार धामा, जीसीआई अंजना, वीपीएएनओ लेफ्टिनेंट संजय भाटी, सीटीओ आकाश मालवीय समेत अन्य अधिकारी और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत