बाबूगढ़ छावनी में कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, सदर विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

संवाददाता

साहिल अंसारी

बाबूगढ़। सावन माह में पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का रविवार को बाबूगढ़ छावनी में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पुष्प वर्षा के दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।

कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कांवड़ियों का जत्था जैसे ही बाबूगढ़ छावनी से होकर गुजरा, सड़क किनारे मौजूद लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की। फूलों की वर्षा से कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे। शिवभक्तों ने भी हाथ जोड़कर स्वागत करने वालों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, छावनी चेयरमैन सुधा देवी, चेयरमैन पति राजीव, सभासद कपिल सिंघल समेत अन्य सभासद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मी कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी शिवभक्तों की सेवा और सहायता में सहयोग किया।

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के दौरान कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत