बस के आगे कार अड़ाकर चालक से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार; बाबूगढ़ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार दबोची
संवाददाता
साहिल अंसारी
,
बाबूगढ़। बस के आगे कार रोककर चालक के साथ मारपीट करने के मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वर्ना कार भी बरामद की है। चारों आरोपी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी के रहने वाले हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 249/2026 में नामजद चार आरोपियों को बछलौता रोड से गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपियों ने बस के आगे कार रोककर चालक के साथ मारपीट की थी। मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 125, 126(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिम पुत्र नुसरत अली, अकदस पुत्र रिफाकत, शाकिर पुत्र सत्तार और शोएब पुत्र उसमान निवासी ग्राम अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वर्ना कार संख्या DL 4C AY 4217 भी बरामद कर ली।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सांत्वना गौतम, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार, हेड कांस्टेबल 902 मोनू चौधरी और रिजर्व कांस्टेबल 195 संदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी
Comments
Post a Comment