चार्जिंग प्वाइंट से चोरी हुईं दो बैटरियां बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार



संवाददाता, सोनू मसूदी

 पिलखुवा। थाना पिलखुवा पुलिस ने मोहल्ला न्यू शिवाजी नगर स्थित न्यू संगम चार्जिंग प्वाइंट की दुकान में हुई चोरी की घटना का अल्प समय में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गईं दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। इसके अलावा आरोपितों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और चोरी समेत अन्य घटनाओं में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 418/2026, धारा 305(ए) बीएनएस की जांच करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को ग्राम बड़ौदा हिन्दवान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चिन्टू पुत्र इन्द्रजीत निवासी शिवगढ़ी, थाना हापुड़ नगर और शौकीन पुत्र मईनुद्दीन निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी मोहल्ला अशोक नगर, थाना पिलखुवा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लिवगार्ड कंपनी की चोरी की दो बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बैटरियां चोरी की घटना में शत-प्रतिशत बरामदगी हैं। इसके साथ ही दोनों आरोपितों से दो अवैध चाकू भी मिले हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान, उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह और उपनिरीक्षक विवेक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल