शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद, कमरे में खुद को बंद कर युवक ने उठाया खौफनाक कदम; पुलिस ने बचाई जान



साहिल अंसारी

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

, बाबूगढ़। छावनी क्षेत्र में मंगलवार रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते पत्नी और पड़ोसियों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बाबा फार्म हाउस के सामने एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पूनम ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति रोहतास (26) और दो बच्चों के साथ पिछले दो वर्षों से किराये के मकान में रह रही है।

पूनम ने पुलिस को बताया कि रोहतास शराब पीता है और नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार रात भी शराब पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रोहतास कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद उसने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पूनम ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवक को सीएचसी हापुड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने क्लीनिक पर बिछाया जाल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए नन्हे-मुन्ने, जन्माष्टमी के रंग में रंगा ओएमजी स्कूल