पिलखुवा में वारंटियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच आरोपित घरों से गिरफ्तार; ऑपरेशन तलाश के तहत हुई कार्रवाई


संवाददाता

सोनू मसूदी              , 

हापुड़। अपराध की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे पांच वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में गांव सिखेड़ा निवासी सोमवीर पुत्र कालीचरन शामिल है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में दर्ज मामले में धारा 406 और 411 के तहत वारंट जारी था। गांव अचपलगढ़ी निवासी रवि कुमार पुत्र कर्ण को आर्म्स एक्ट के मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में गांव खेड़ा निवासी टिंकू कुमार पुत्र मिदर सिंह को आबकारी अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया। गांव गालंद निवासी मोती पुत्र देशराज को वर्ष 2018 में दर्ज मामले में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 324, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस ने गांव पिपलाबंदपुर निवासी अनिल पुत्र बलबीर को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था।

पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन तलाश के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराने और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक चौहान, सुनील कुमार, राहुल कुमार सिंह, शिवशंकर शर्मा, कुलदीप सिंह समेत पुलिस टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और वांछित आरोपितों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत