बस रूट को लेकर मारपीट-फायरिंग के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, काली नदी के पास से पुलिस ने दबोचा



साहिल अंसारी

हापुड़। निर्धारित रूट पर बस चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग के मामले में हापुड़ देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को काली नदी के पास से पकड़ा। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 335/2026 से संबंधित आरोपितों की तलाश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ताहिर पुत्र मुस्ताक अली निवासी मोहल्ला चौधरियान, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर और अनवार पुत्र खलील निवासी गांव राधना, थाना किठौर, जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि निर्धारित रूट पर बस चलाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने दोनों को नामजद किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपितों से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित ताहिर के खिलाफ स्याना, मैगलगंज, मुरादनगर, हापुड़ देहात, बाबूगढ़ और गजरौला थानों में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, तोड़फोड़, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। वहीं अनवार के खिलाफ हापुड़ देहात और गजरौला थाने में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, उपनिरीक्षक रामू सिंह जादौन, हेड कांस्टेबल नन्हे सिंह और कांस्टेबल सतेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत