घूमने निकले युवक से गाली-गलौज के बाद डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी



साहिल अंसारी
हापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र की ए टू जेड कालोनी निवासी युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह 31 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे कालोनी से बाहर घूमने के लिए निकले थे। आरोप है कि जैसे ही वह सनराइज ई-स्टेट कालोनी के सामने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद श्यामपुर निवासी सचिन पुत्र जितेंद्र सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। कुलदीप ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने डंडे से उन पर कई वार कर दिए।

मारपीट होते देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर कुलदीप को आरोपी से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय सचिन ने उसे धमकी दी कि वह आज तो बच गया है, लेकिन दोबारा मिलने पर उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा।

घटना के बाद पीड़ित ने हापुड़ देहात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और वरिष्ठ नेता श्रीपाल सिंह ने थामा भाजपा का दामन, दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

गौरव हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा: कचहरी में सरेंडर करने पहुंचे दो दबोचे, मुठभेड़ में तीसरे के पैर में लगी गोली

जिला अस्पताल की शिकायतों पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत